परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम पनिहार सारथी रिसॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी मंडल घाटीगांव द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के गरिमामय प्रशिक्षण वर्ग में पंजीयन कर सहभागिता की इस अवसर पर कार्यक्रम के शुभारंभ में भारत माता एवं पितृपुरुषों के चित्रों पर दीप प्रज्वलन कर सभी वरिष्ठजनों के प्रेरणादायी विचारों को सुना एवं अपने विचार साझा करते हुए प्रशिक्षण वर्ग ने संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्रीमती अनीता खेमरिया जी, जिला मंत्री श्री परशुराम पवैया जी, श्री अमर सिंह कौरव जी, मंडल अध्यक्ष श्री चंचल राठौड़ जी, जनपद सदस्य श्री अरुण सिंह रावत जी, श्री गिर्राज धाकड़ जी एवं श्री सुभाष गोयल जी सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, अनुशासन एवं सेवा भावना का संचार कर संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।